रांची , नवंबर 08 -- झारखंड के देवघर में देश के शिवकथा प्रवक्ता, पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा महाराज (सीहोर वाले) सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन किया जाएगा। श्री विठ्ठलेश सेवा समिति ने आज घोषणा की। यह आयोजन 14 नवम्बर से 20 नवम्बर तक बाबा वैद्यनाथ कथास्थल, कोठिया दर्दमारा, देवघर में किया जाएगा।

यह आयोजन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि कथा के दूसरे ही दिन, 15 नवम्बर को महान स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय गौरव, भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती है।

कथा का आयोजन शिव महापुराण के माध्यम से जनजातीय क्षेत्र के लोगों को सनातन परंपराओं और भगवान शिव से उनके प्राचीन व परम्परागत सम्बन्ध को जोड़ने पर केंद्रित है।

समिति ने घोषणा की है कि मंच सज्जा और कार्यक्रम में बिरसा मुंडा जी के प्रतीकों को सम्मिलित किया जाएगा, जो जनजातीय समुदाय के गौरव और संस्कृति का सम्मान करेगा।

श्री विट्ठलेश सेवा समिति के प्रबंधक डॉक्टर विवेक कुमार उपाध्याय ने कहा कि यह सिर्फ एक कथा नहीं बल्कि राष्ट्र और धर्म के प्रति हमारी आस्था का महासंगम है। 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर हम उनके प्रति को मंच पर स्थान देकर इस जनजातीय क्षेत्र के गौरव का सम्मान करेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि समिति के द्वारा कथा में शामिल होने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए सातों दिन सभी भक्तों के लिए निशुल्क भोजन प्रसाद भंडारा की व्यवस्था की जाएगी स्वास्थ्य पेयजल आपातकालीन चिकित्सा सहायता और भक्तों के लिए आरामदायक बैठक की व्यवस्था के लिए विशाल पंडाल का निर्माण किया जा रहा है वही सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सुचारू यातायात और भक्तों की सुरक्षा सुरक्षित करने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

वहीं पंडित प्रदीप मिश्रा ने ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि मेरे लिए देवघर का कंकड़ कंकड़ शंकर है क्योंकि यहां मेरे लिए देवघर देव महादेव सती के हृदय के साथ विराजमान है। मेरे भोले बाबा एकमात्र प्रेम की अपेक्षा करते हैं उनको प्रसन्न करने के लिए 33 करोड़ देवता और 33 करोड़ विधियां अपनाते हैं। मेरा दावा है कि बाबा को प्रतिदिन एक लोटा जल समर्पित कीजिए आपकी सभी समस्याओं का हाल होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित