देहरादून , जनवरी 12 -- राजकीय दून मेडिकल कॉलेज व रुद्रपुर के पंडित रामसुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज विभिन्न संकायों में एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति को राज्य सरकार ने मंजूरी प्रदान की है।
उत्तराखंड के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सोमवार को बताया कि दोनों मेडिकल कॉलेजों के लिए एक दर्जन और विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी है।
संकाय सदस्यों की नियुक्ति न केवल मेडिकल छात्रों को उच्चस्तरीय शिक्षण प्राप्त होगा बल्कि कॉलेजों में शोध और क्लीनिकल सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
उन्होंने बताया कि जिन डॉक्टरों की नियुक्ति की मंजूरी राज्य सरकार ने दी है उनमें से आठ विशेषज्ञ चिकित्सकों को देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज और चार विशेषज्ञ डॉक्टरों को रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में तैनाती दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित