देहरादून , मार्च 05 -- उत्तराखंड में देहरादून पुलिस ने एक बार फिर संकट में फंसे व्यक्ति की सहायता कर अपने मानवीय कर्तव्यों का निर्वहन किया गया।
गुरुवार को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती एक मरीज को ऑपरेशन के लिये रक्त की नितांत आवश्यकता है।
सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून कार्यालय में तैनात आरक्षी शाहनवाज अहमद ने अस्पताल पहुंच कर अपना रोज़ा तोड़कर रक्तदान कर उपचाराधीन रोगी की सहायताकी।
एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शाहनवाज़ इससे पहले भी दो बार अपना रोज़ा तोड़कर रक्तदान कर ज़रूरतमंदो की सहायता कर चुके है।
आरक्षी द्वारा समय पर उपलब्ध कराई गई सहायता के लिये उपचाराधीन मरीज के परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया है।
शाहनवाज अहमद अब तक 83 बार रक्तदान कर चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित