डोईवाला , अगस्त, 06 -- उत्तराखंड के डोईवाला में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत गुरुवार को डोईवाला पुलिस ने एक शातिर तस्कर को 1 किलो 210 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने रोहित करमाली उर्फ मलिंगा (20) निवासी केशवपुरी बस्ती, डोईवाला को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 210 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित