गोण्डा , मई 03 -- उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र में कनकपुर गांव के पास रविवार को दूध से भरे टैंकर की चपेट में आयें दम्पत्ति एवं बच्चे सहित तीन लोगों की मृत्यु हो गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार,बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगानगर के रहने वाले मानसिंह (45) अपनी पत्नी उर्मिला(40) और बेटे लवकुश (12) संग बाइक से रिश्तेदारी में जा रहें थे कि रास्ते में कनकपुर गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार आ रहें अनियंत्रित टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि घटना में मां उर्मिला व बेटे लवकुश की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पिता मानसिंह ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और फरार आरोपी टैंकर चालक की तलाश में जुट गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित