पन्ना , जनवरी 31 -- मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में पुलिस ने पीड़िता की त्वरित शिकायत पर दुष्कृत्य के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने थाना पवई में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती कई बार दुष्कृत्य किया। शिकायत के आधार पर थाना पवई में अपराध क्रमांक 33/26, धारा 64(2)M, 351(3) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
चूंकि प्रकरण महिला संबंधी और गंभीर प्रकृति का था, इसलिए पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने तत्परता से कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके पालन में थाना प्रभारी पवई के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी को 30 जनवरी को गिरफ्तार किया।
आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से आदेश के अनुसार आरोपी को उप जेल पवई भेज दिया गया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस प्रकार की घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित