मुरैना , मार्च 17 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की रिठौरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में चार माह से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी भूरा गुर्जर एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद से फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक मुरैना द्वारा पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
आज पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी हंसराज के पूरा क्षेत्र स्थित एक तालाब के पास देखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी से मामले में पूछताछ की जा रही है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित