धौलपुर , जनवरी 20 -- राजस्थान में धौलपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय ने मंगलवार को दुष्कर्म के आरोपी को मंगलवार को दोषी करार देते हुए सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव मांगो ने अभियुक्त को दोषी मानते हुए उस पर पाँच हजार रुपये का जुर्माना भी किया।
मामले के अनुसार धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र में पीड़िता ने 28 जुलाई 2020 को दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित