भरतपुर , फरवरी 27 -- राजस्थान में डीग के जिला एवं सत्र न्यायालय ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को शुक्रवार को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनायी।
न्यायालय ने आरोपी मोहम्मद कैफ को किशोरी से दुष्कर्म करने का दोषी मानते हुए उस पर 60 हजार रुपये का जुर्माना भी किया।
मामले के अनुसार कामां के टायरा निवासी मोहम्मद कैफ ने 22 दिसम्बर 2024 को किशोरी से दुष्कर्म किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित