मुरैना , अगस्त 08 -- मध्यप्रदेश में मुरैना के एक होटल में युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में होटल संचालक सहित सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्वालियर की युवती की मुरैना के एक युवक शिवा परमार से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी। युवक ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर मुरैना के एक होटल में बुलाया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार उसी दौरान होटल में मौजूद अन्य उसके पांच दोस्तों ने भी युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसकी सूचना युवती ने उसी समय पुलिस दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को होटल से शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया, जबकि होटल संचालक और अन्य लोगों को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती की शिकायत पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने होटल संचालक सहित सात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित