वाराणसी , मई 5 -- वाराणसी के चौबेपुर थाने में सोमवार को छह वर्षीय मासूम बच्ची को स्कूल से निकलते समय अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हो गई और बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी। कुछ ही घंटों में गांव में कुएं के पास से बच्ची को बरामद कर लिया गया। आरोपी युवक मोहम्मद ताज को भी पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला कि उसी क्षेत्र का रहने वाला ताज मोहम्मद नामक युवक ने यह घृणित कार्य करने का प्रयास किया। स्कूल के बाहर से छुट्टी के समय उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर साइकिल पर बिठाकर अगवा कर लिया। दुष्कर्म का प्रयास नाकाम होने पर उसने बच्ची को कुएं के पास फेंककर दिया और भाग गया।

बच्ची के सिर में चोटें आई हैं। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्ची की स्थिति सामान्य होने पर बच्ची परिजनों के साथ घर आ गई। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित