, March 5 -- छपरा से मिली जानकारी के अनुसार सारण जिले में तीन अलग-अलग सड़क दुघर्टना में तीन लोगों की मौत हो गई है। जिले के नगर थाना क्षेत्र के बिचला तेलपा मुहल्ला के पेट्रोल पंप के समीप के निवासी विकास चौधरी (22)तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलाने के दौरान मोटरसाइकिल से गिर गया,जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।दूसरी घटना में जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरुकुल मेंहिंया गांव निवासी अविनाश कुमार सिंह (51)तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए,जिसके कारण उसकी मौत हो गई। तीसरी घटना में जिले के सहाजीतपुर थाना क्षेत्र के बड़की धवरी गांव निवासी राज किशोर मांझी सड़क दुघर्टना में घायल हो गए।जिसे इलाज के लिए बनियापुर रेफरल अस्पताल लाया गया,जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
इसी तरह सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के मनोहर कन्हौली गांव निवासी सागर कुमार (17) नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया, जिसके कारण उसकी डूब कर मौत हो गई। एक अन्य घटना में जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी गांव निवासी राम रसिया देवी (57) शौच करने के बाद नदी में हाथ-पैर धोने के दौरान नदी के गहरे पानी में डूब गयी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वहीं जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के जितवारपुर गांव निवासी दिलीप गिरी की पत्नी पूजा देवी (30)सकाम रेलवे गुमटी के समीप किसी ट्रेन की चपेट में आ गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
मधेपुरा से प्राप्त समाचार के अनुसार जिले के चौसा थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम उदाकिशुनगंज- भटगामा राजकीय राजमार्ग संख्या 58 पर लौआलगान सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी।मृतक की पहचान चौसा पूर्वी पंचायत के खोखन टोला, वार्ड संख्या-03 निवासी धीरज कुमार (28) के रूप में की गई है। धीरज कुमार मोटरसाइकिल से खोखन टोला से भागलपुर स्थित अपने ससुराल जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुयी।एक अन्य घटना में मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड के लबघरिया गांव के वार्ड संख्या-10 में बुधवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में पिता- पुत्र की झुलस कर मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल हो गई। मृतक की पहचान बलराम कुमार (15) और उनके पिता इंद्रदेव मुनि (42) के रूप में की गयी है। बलराम की 12 वर्षीय बहन किरण कुमारी भी इस घटना में झुलस गयी है, जिसका इलाज चल रहा है।
सुपौल से मिली जानकारी के अनुसार जिले के ललित ग्राम थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में दो युवकों की मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक जा रहे थे, इस दौरान राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 27 पर क्वार्टर चौक के समीप मोटरसाइकिल सड़क के किनारे रेलिंग से टकरा गयी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत घटनास्थल स्थल पर ही हो गई,जबकि दूसरे युवक की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई ।मृतकों की पहचान जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र निवासी सुरेश मरिक (22) और मिथिलेश मरिक (24)के रूप में की गयी है।
गोपालगंज से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले के मुहम्मदपुर थाना क्षेत्र में तालाब में डूब कर दो युवकों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान फतेहपुर गांव निवासी प्रमोद राय के पुत्र आकाश कुमार (16) और मानसी राय के पुत्र गुलशन कुमार (17) के रूप में की गयी ह।मृतक रिश्ते में चाचा-भतीजा थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित