बिलासपुर , जनवरी 30 -- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) आगामी होली पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग के बीच दो-दो फेरों वाली होली स्पेशल ट्रेन चलायेगी।
एसईसीआर के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 08751 दुर्ग-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन दुर्ग से एक और दो मार्च को पूर्वाह्न 10.45 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन 11.10 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी | इसी प्रकार 08752 निजामुद्दीन-दुर्ग विशेष ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से दो और तीन मार्च को अपराह्न 12.30 बजे रवाना होगी तथा अगले दिन शाम 18.20 बजे दुर्ग पहुंचेगी | विशेष ट्रेन का दोनों दिशाओं में रायपुर, उसलापुर , पेंड्रारोड , अनूपपुर , शहडोल , उमरिया, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर , वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी , आगरा केंट और मथुरा स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित