दुर्ग , मई 22 -- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ही परिवार के चार लोगों द्वारा कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला आज सामने आया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर में शुक्रवार को एक मकान में पति-पत्नी और उनके दो बच्चों के शव फंदे पर लटके मिले। मृतकों की पहचान गोविंद साहू (करीब 45 वर्ष), उनकी पत्नी चंचल साहू, 10 वर्षीय पुत्र यशत साहू तथा 13 वर्षीय पुत्री तृष्णा साहू के रूप में की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित