दुर्ग , अप्रैल 06 -- ) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रकम दोगुनी करने और ऋण दिलाने का झांसा देकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दो अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लक्ष्मी टाण्डी ने सारपल्ली निवासी भास्कर को छह माह में रकम दोगुनी करने का प्रलोभन देकर करीब तीन लाख रुपये नगद तथा सात लाख रुपये विभिन्न खातों में ऑनलाइन जमा करवाकर कुल लगभग 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी की।
इसी तरह आरोपी ने कविता श्रीवास्तव नामक महिला को लोन दिलाने का झांसा देकर 10 हजार रुपये ऑनलाइन और 50 हजार रुपये नगद लेकर धोखाधड़ी की। दोनों मामलों में पद्मनाभपुर थाना में अपराध दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी सुपेला थाना में आपराधिक प्रकरण दर्ज है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित