पटना , अक्टूबर 21 -- ुर्गा पूजा के अवसर पर प्रतिमाओं के विसर्जन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं स्वच्छ तरीके से संपन्न कराने के लिए पटना नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न घाटों पर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित स्थलों पर कृत्रिम विसर्जन तालाब तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था तथा घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई सुनिश्चित की गई है।

प्रतिमा विसर्जन के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही व्यवस्थित रखने और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। वहीं, कुछ लोगों द्वारा घाटों पर पूजन सामग्री छोड़े जाने से उत्पन्न गंदगी को देखते हुए पटना नगर निगम की टीमें नियमित रूप से सफाई कर रही हैं। निगम का विशेष जोर है कि प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न होने के साथ-साथ घाटों की स्वच्छता भी बनी रहे।

प्रतिमा विसर्जन के लिए पटना नगर निगम के विभिन्न अंचलों में निर्धारित स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

प्रतिमा विसर्जन के दौरान घाटों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए पटना नगर निगम की टीमें लगातार सफाई कार्य में जुटी हैं। घाटों पर कुछ लोगों द्वारा पूजन सामग्री छोड़े जाने के कारण जहां-जहां गंदगी हो रही है, वहां नियमित रूप से सफाई कर पूजन सामग्री एवं अन्य कचरे को हटाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित