कोलकाता , अगस्त 24 -- पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने सोमवार को कहा कि सरकार दुर्गा पूजा को एक वैश्विक महोत्सव के तौर पर प्रसारित करने और दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांडिंग अभियान शुरू करने जा रही है।

पर्यटन विभाग ने होर्डिंग समेत प्रचार से जुड़ी गतिविधियों के लिए 'प्रस्ताव के लिए अनुरोध' (आरईपी) की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

श्री घोष ने कहा, "इस बार हम दुनिया को यह बताना चाहते हैं कि दुर्गा पूजा उत्सव का वह समय है, जब दुनिया भर से लोग आकर इसे देख सकते हैं।"उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग ग्लोबल टूरिज्म मैप पर पश्चिम बंगाल की स्थिति को मजबूत करने के लिए उत्सव की अंतरराष्ट्रीय ब्रांडिंग और प्रचार पर ध्यान देगा।

दुर्गा पूजा आयोजित करने वाले क्लबों को दिए जाने वाले चंदे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग इस मामले के लिए जिम्मेदार नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित