, May 20 -- रायपुर, 20 मई (वार्त) छत्तीसगढ़ सरकार राजधानी रायपुर के बाद अब दुर्ग और बिलासपुर में भी पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने पर विचार कर रही है। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि इस संबंध में वह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आग्रह करेंगे।

गृहमंत्री शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि राज्य में पुलिस कमिश्नर प्रणाली की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा, "छोटे-छोटे विषय विभिन्न विभागों के कारण पेंडिंग हुआ करते थे। अभी रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू है। आवश्यकता अनुरूप इसका विस्तार होना चाहिए।"श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश के तेजी से विकसित हो रहे शहरी क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी और त्वरित बनाने के उद्देश्य से इस व्यवस्था का विस्तार जरूरी है। उन्होंने बताया कि दुर्ग और बिलासपुर में भी कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित