दुमका , जनवरी 15 -- झारखंड में दुमका जिले में वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस की ओर से की जा रही सघन कार्रवाई ने वाहन चोर गिरोह की नींद उड़ा दी है।

दुमका पुलिस ने पिछले 48 घंटे के दौरान विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर हाल में चोरी गये टाटा मैजिक व स्कूटी सहित चार वाहनों को बरामद करने के साथ वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि दुमका जिले में चोरी का वाहन पर सवार होकर पुन: चोरी की घटना को अंजाम देने के लिये धुम रहे वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने बुधवार को दबोच लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीते 13 जनवरी को दुमका के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि दुमका नगर, मुफस्सिल थाना, दिग्धी ओ०पी० क्षेत्र में चोरी के मोटरसाईकिल के साथ चार अपराधकर्मी पुनः वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से एस०पी० कॉलेज एवं फुलोझानो चौक की ओर धुम रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए दिग्घी ओपी प्रभारी पु०अ०नि० बाजो रजक, गोपीकांदर थाना प्रभारी पु०अ०नि० सुमित भगत,स०अ०नि० रघुनाथ राम, आरक्षी सुबल चन्द्र मंडल और आरक्षी तरणी सेन बाउरी के नेतृत्व टीम गठित कर फुलोझानो चौक पर में वाहन चेकिंग शुरू की गयी ।

इसी क्रम में पुलिस ने चौक के समीप नकटी के पास दो संदिग्ध मोटर साईकिल के पीछा किया। इसमें से एक मोटरसाईकिल को पकडा लिया गया। संदिग्ध मोटर साईकिल पर सवार दो व्यक्ति से मोटरसाईकिल के कागजात की मांग की गयी लेकिम दोनों संदिग्धों के द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस टीम द्वारा दोनों से कड़ाई से पुछताछ करने पर दोनों ने बरामद मोटरसाईकिल को चोरी का होना स्वीकार किया।

पूछताछ के दौरान हिरासत में लिये गये दोनों संदिग्धों ने अपना-अपना नाम पता बताया। इसमें साहेबगंज जिले राजमहल थाना क्षेत्र के जामनगर दाहुटोला निवासी कारीमुल शेख और एवं मध्य नारायणपुर मजहर टोला नौरेनपुर निवासी अनसुर अलाम शामिल है। पुलिस टीम ने मोटरसाईकिल के बारे में जब पुछताछ की तो दोनों ने बताया कि उक्त मोटरसाईकिल को दुमका फुलोझानो ग्रिन चिल्ली होटल के समीप से चोरी की गई थी। छानबीन के क्रम में यह पता चला कि उक्त मोटर साईकिल चोरी को लेकर विश्वविद्यालय ओ०पी० दिग्धी (मुफस्सिल) में 25 दिसम्बर 2025 को बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत कांड संख्या 172/2025 दर्ज है।

इसी क्रम में पुलिस ने बरामद मोटरसाईकिल को जप्त करने के साथ दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त कारीमुल शेख का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है। मालूम हो कि पिछले 48 घंटे के दौरान दुमका पुलिस ने कुछ दिन पूर्व दुमका शहर से चुराई गयी होंडा स्कूटी और टाटा मैजिक वाहन बरामद करने के साथ वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में सफल हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित