दुमका , मार्च 04 -- झारखंड में दुमका जिले के मसानजोर डैम में बुधवार को एक युवती की लाश बरामद किये जाने से इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मसानजोर डैम में बरामद युवती का शव मिला है जिसकी पहचान दुमका नगर थाना क्षेत्र के दुधानी मुहल्ले की रहने वाली करीब 19 वर्षीय रीना कुमारी के रूप में हुई है। रीना कुमारी पिछले 28 फरवरी से ही घर से लापता थी।
घटना की सूचना मिलते ही मसानजोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और डैम से युवती की लाश को बाहर निकाल कर अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस मामले से संबंधित सभी बिंदुओं पर गहन छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित