मुंबई , अगस्त 17 -- भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने नया रोमांटिक भोजपुरी गाना 'प्यार के एहसास होखे दा' रिलीज कर दिया है। दुबई की खूबसूरत लोकेशन्स पर बड़े पैमाने पर फिल्माए गए इस गाने को सिंगर सृष्टि भारती ने अपनी मधुर आवाज दी है। गाने में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और अभिनेता मो. ताहिर हफीज की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। गाने में माही श्रीवास्तव अपने ग्लैमरस अंदाज और शानदार डांस मूव्स से दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं, वहीं मो. ताहिर हफीज ने भी अपने अभिनय से प्रभावित किया है।

गाने की शूटिंग संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर की विभिन्न खूबसूरत लोकेशन्स पर की गई है। दुबई की भव्यता और आकर्षक लोकेशन्स ने गाने के वीडियो को खास विजुअल अपील दी है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीतकार अर्जुन शर्मा और संगीतकार गोलू सिंह हैं। प्रोजेक्ट नवरत्न पांडेय ने तैयार किया है। वीडियो का निर्देशन एवं डीओपी राजन वर्मा ने किया है, जबकि संपादन पंकज साव ने किया है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन अक्षय कपूर (दुबई) और जेबुद्दीन का है। हेयर पीहू कौर और मेकअप इंद्रजीत दास ने किया है। गाने के सभी अधिकार वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित