बारां , मार्च 06 -- ईरान-इजरायल तनाव के बीच दुबई में फंसा राजस्थान के बारां जिले का दंपती परिवार अपने गृहनगर लौट आया है।
बारां शहर का चित्रेश पतिरा परिवार दुबई से शुक्रवार तड़के तीन बजे अहमदाबाद हवाई अड्डे पहुंचे। चित्रेश पतिरा, जिज्ञासा और उनका पुत्र अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने दुबई गए थे।
उन्होंने बताया कि उनकी अहमदाबाद वापसी हो गई है। फिलहाल वे अपने मामा के घर रुके हुए हैं। एक- दो दिन वहां रहकर परिवार के साथ बारां पहुंचेंगे। सुरक्षित पहुंचने पर वे पूरी तरह से सुकून में हैं।
उधर, बारां जिले के छीपाबडौद उपखंड के हरनावदाशाहजी से दो दंपती परिवार आखिर पांच दिन के बाद सकुशल स्वदेश लौट आये। हरनावदा शाहजी के दो युगल फ्लाइट रद्द होने से एक तारीख से दुबई में अटके हुए थे।
वे हरनावदाशाहजी से दुबई घूमने गए थे। वापसी के दौरान फ्लाइट रद्द हो जाने के बाद उन्होंने होटल में पांच दिन गुजारे। ये लोग फ्लाइट शुरू होने के बाद देर रात मुंबई सकुशल पहुंच गए। उनकी वापसी पर परिजनों ने खुशी जतायी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित