पौड़ी, 31जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान शनिवार को यहां विकासखंड दुगड्डा की न्याय पंचायत हर्षू में आयोजित किया गया। शिविर में कुल 25 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

वहीं विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत नौ पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। जबकि दो लोगों ने विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु आवेदन पत्र भरे।

नोडल अधिकारी, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी लैंसडौन उत्तम कुमार ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। शिविर के दौरान प्राप्त हुई शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि शिविर में कृषि, समाज कल्याण, उद्यान, वन, स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, पशुपालन, खाद्य एवं पूर्ति, बाल विकास सहित कुल 23 विभागों ने सहभागिता कर अपने विभाग से संबंधित योजनाओं से स्थानीयों को लाभान्वित किया है। शिविर में कुल 25 शिकायतें दर्ज हुईं, नौ पात्र लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित