भरतपुर , मई 13 -- राजस्थान में डीग जिले के जुरहरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण एक कपड़े की दुकान में आग लग जाने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि थलचाना गांव में देर रात दुकान से उठती आग की लपटों और धुएं को देखकर पड़ोसियों ने शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर आ गये। उन्होंने अपने स्तर पर पानी और मिट्टी डालकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक दुकान का सारा कीमती सामान दुकान का फर्नीचर, एसी और टीवी भी जल कर नष्ट हो गए।

दुकानदार ने बताया कि दुकान में 16 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित