श्रीगंगानगर , अप्रैल 09 -- राजस्थान के श्रीगंगानगर में सदर थाना क्षेत्र में हिंदूमलकोट कोर्ट पर स्थित गांव कालियां में कल देर रात एक परचून के दुकानदार को नशीली गोलियां और कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। वे अपनी दुकान की आड़ में नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने थे। शक होने पर कल रात लोग वहां एकत्र हो गये और हंगामा किया।
इसके बाद लेखराज और जसकरनको नशीली गोलियां और कैप्सूल लेकर जा रहे तभी पुलिस कर्मियों ने भारतमाला प्रोजेक्ट के की सर्विस रोड पर गिरफ्तार कर लिया।
इसके अलावा भी कल देर शाम और रात को श्रीगंगानगर में जवाहरनगर तथा जिले के रायसिंहनगर और रावला थाना इलाके में भी तीन व्यक्तियों को अवैध रूप से पोस्त तथा नशीला पदार्थ चिट्टा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस बीच, कल देर शाम को जवाहरनगर थाना पुलिस ने मौसम विभाग रोड पर प्रेमसिंह (37) निवासी गुरुद्वारा के पास कच्चा सीड फर्म अबोहर,फाजिल्का पंजाब को 800 ग्राम पोस्त, रावला थाना पुलिस ने महेंद्रसिंह उर्फ बिंदु (45) निवासी वार्ड नंबर 11 चक 2-केएलडी को 1 किलो 294 ग्राम पोस्ट तथा रायसिंहनगर पुलिस ने वार्ड नंबर 8 निवासी विजय उर्फ बिट्टू (48) को 391 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।इनके खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किये गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित