मुरैना , मई 28 -- मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के कैलारस थाना क्षेत्र में आज पानी की टंकी की दीवार ढहने से मलबे में दबकर एक मजदूर की मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा ग्राम राजपुरा स्थित एक ईंट भट्ठे पर हुआ। उत्तरप्रदेश के महोबा निवासी मजदूर ब्रजेंद्र प्रजापति (25) सुबह पानी की टंकी के नीचे बैठकर नहा रहा था। इसी दौरान टंकी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई।

जिसके बाद वह मलबे में दब गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि ईंट भट्ठा मालिक के खिलाफ टंकी निर्माण में लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित