आइची-नागोया (जापान) , अक्टूबर 20 -- भारतीय एथलीट दीप्ति जीवनजी ने मंगलवार को एशियाई पैरा खेल की महिला 400 मीटर टी-20 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
आज यहां हुए मुकाबले में दीप्ति जीवनजी (टॉप्स एथलीट) ने 56.36 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता और एक नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित