मुंबई , अप्रैल 19 -- हिंदी फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने रविवार को घोषणा की कि वे अपनी दूसरी संतान का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

सितंबर 2024 में बेटी दुआ के जन्म लेने के लगभग डेढ़ साल बाद दंपति ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारे पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी की खबर साझा की है, जिस पर उनके चाहने वाले और सेलेब्रिटिज बधाई दे रहे हैं।

दिनांक 8 सितंबर, 2024 को दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी पोस्ट के साथ अपनी पहली बच्ची के जन्म की घोषणा की थी। एक पोस्ट में दंपति ने लिखा, "स्वागत है बच्ची। 8 सितंबर, 2024। दीपिका और रणवीर।

कई साल साथ बिताने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 2018 में इटली में शादी की थी। 2024 में उन्होंने अपनी बेटी दुआ के आने के साथ एक नया अध्याय शुरू किया।

गौरतलब है कि आजकल रणवीर 'धुरंधर 2' की अपार सफलता का आनंद ले रहे हैं, जो रिलीज के एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपना सिक्का जमाए हुए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित