पौड़ी, नवंबर, 07 -- उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में दीपावली पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पौड़ी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशों पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें लगातार गश्त और सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं।

प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के साथ ही प्रमुख चौराहों और प्रवेश-निकास मार्गों पर भी सतर्कता बढ़ाई गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की टीमें मुस्तैद हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित