पौड़ी , नवंबर 07 -- । दीपावली पर्व के दौरान आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से खाद्य सामग्री के 92 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। इनमें मिठाई, दुग्ध उत्पाद, खाद्य तेल और मसालों के नमूने शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित