जयपुर , नवम्बर 07 -- राजस्थान में रोशनी के पर्व दीपावली के मद्देनजर प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह मुस्तैद रखने के निर्देश दिये गये हैं और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं से जुड़े चिकित्सा कर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गयी है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं और बर्न यूनिट को अलर्ट मोड पर रखने एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं से जुड़े चिकित्सा कर्मियों के अवकाश निरस्त करने के निर्देश दिये गये हैं।

श्री खींवसर ने कहा कि दीपावली के दौरान पटाखों से जलने, आगजनी और अन्य दुर्घटनाओं की आशंका रहती है। ऐसे में सभी अस्पतालों में आपातकालीन उपचार की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। बर्न यूनिट में आवश्यक संसाधन, दवाइयां और उपचार संबंधी सुविधाएं उपलब्ध रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित