चंडीगढ़ , नवंबर 02 -- दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राहत देने की तैयारी की है। रेलवे बोर्ड ने लंबी दूरी की ट्रेनों में दो से चार अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। इससे उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की उम्मीद है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 300 से 400 तक पहुंच चुकी है। त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले करीब तीन गुना हो जाती है।

अंबाला मंडल के अनुसार, चंडीगढ़, अंबाला और कालका से चलने वाली चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, अंबाला-बरौनी एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, कालका-हावड़ा मेल और चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने की योजना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित