शिवहर , नवंबर 07 -- ीपावली की पूर्व संध्या पर शिवहर की जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने अमर शहीद स्थल पर दीप प्रज्वलित कर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने इस अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के त्याग, साहस और बलिदान को याद किया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि अमर शहीदों का जीवन और उनका सर्वोच्च बलिदान हम सभी को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

अमर शहीदों की स्मृति में प्रज्वलित दीपों ने कृतज्ञता, देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। प्रकाश के पावन पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर आयोजित यह कार्यक्रम स्वतंत्रता के अनमोल मूल्य और उसकी रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति बना।

जिला पदाधिकारी ने शहीदों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज एवं राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का संदेश दिया। अमर शहीदों का त्याग, साहस और बलिदान सदैव राष्ट्र का पथ आलोकित करता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित