रायपुर , नवंबर 07 -- दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने चर्लपल्ली और बरौनी के बीच पूजा विशेष ट्रेन संचालित करने की घोषणा की है।
यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। इसके परिचालन से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर सहित विभिन्न स्टेशनों के यात्रियों को आवागमन की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
रेलवे ने शनिवार को बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या और लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षण की मांग को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। विशेष ट्रेन में यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के साथ सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
चर्लपल्ली से 8 और 15 नवंबर को होगी रवानगीरेलवे के मुताबिक, गाड़ी संख्या 07588 चर्लपल्ली-बरौनी पूजा स्पेशल 8 और 15 नवंबर को प्रत्येक रविवार को चर्लपल्ली स्टेशन से दोपहर 2 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन रात 12.03 बजे गोंदिया, 2.18 बजे दुर्ग, 3.05 बजे रायपुर और सुबह 5 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इसके बाद निर्धारित मार्ग से होते हुए तीसरे दिन रात 2.15 बजे बरौनी स्टेशन पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 07589 बरौनी-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल 10 और 17 नवंबर को प्रत्येक मंगलवार को बरौनी से सुबह 3 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन रात 1.30 बजे बिलासपुर, 3.15 बजे रायपुर, 4 बजे दुर्ग और सुबह 6.28 बजे गोंदिया पहुंचेगी। इसके बाद शाम 19.02 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी।
रेलवे ने विशेष ट्रेन में कुल 23 कोच की व्यवस्था की है। इनमें दो एसएलआर, एक एसी प्रथम श्रेणी, 17 एसी तृतीय श्रेणी और 3 एसी द्वितीय सह तृतीय श्रेणी के कोच शामिल रहेंगे। वातानुकूलित श्रेणी के विभिन्न कोच उपलब्ध होने से यात्रियों को अपनी आवश्यकता के अनुसार आरक्षण कराने का विकल्प मिलेगा।
चर्लपल्ली-बरौनी-चर्लपल्ली पूजा विशेष ट्रेन का दोनों दिशाओं में काजीपेट, पेद्दापल्ली, रामागुंडम, मंचिर्याल, सिरपुर कागजनगर, बल्लारशाह, चांदाफोर्ट, वडसा, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, नुआगांव, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी नॉर्थ केबिन, चंद्रपुरा, कतरासगढ़, प्रधानखूंटा, बराकर, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा और किउल स्टेशनों पर ठहराव निर्धारित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित