भरतपुर , मार्च 31 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर के गंगापुर सिटी में मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्डकी बारहवीं के घोषित हुए परीक्षा परिणाम के बाद दिहाड़ी श्रमिकों में उस समय खुशी की लहर दौड़ गयी,जब उनके श्रमिक साथी के पुत्र ने कला संकाय में 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करके अपने पिता का सीना गर्वसे ऊंचा कर दिया।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया है कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जीवली गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर के छात्र बंटी बैरवा के पिता पुखराज बैरवा मकान बनाने का काम करते है जबकि पुत्र ने सरकारी स्कूल में बिना संसाधन पढ़ाई करके यह उपलब्धि हासिल की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित