जयपुर , जून 15 -- राजस्थान में बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में आरोपी दिशा बाबला को उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई है। दिशा बाबला पिछले 17 दिनों से न्यायिक अभिरक्षा में जेल में थी।

मामले की सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय के अवकाशकालीन न्यायाधीश न्यायमूर्ति बिपिन गुप्ता ने सोमवार दिशा की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उसे जमानत पर रिहा करने के आदेश दिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित