अलवर , सितम्बर 23 -- राजस्थान में अलवर जिले के नौगावां थाना क्षेत्र में पुलिस ने मानसिक रूप से दिव्यांग पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में 26 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि आरोपी की यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) के मामले में तलाश् की जा रही थी। थानाधिकारी हरदयाल सिंह यादव के नेतृत्व में गठित दल ने कार्रवाई करते हुए लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित