नयी दिल्ली , जून 26 -- माइक्रो फाइनेंस इंडस्ट्री नेटवर्क (एमएफआईएन) ने अन्नपूर्णा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक दिव्यज्योति पटनायक को अपने बोर्ड का नया अध्यक्ष तथा चित्रगुप्त फाइनेंस लिमिटेड के निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्ञान मोहन को उपाध्यक्ष चुना है।
एमएफआईएन भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख उद्योग संगठन है। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी), लघु वित्त बैंक और एनबीएफसी-लघु वित्त संस्थान (एमएफआई) इस संगठन के सदस्य हैं। संगठन को केंद्रीय बैंक द्वारा स्व-नियामक संगठन के रूप में मान्यता प्राप्त है।
संगठन की 26 जून 2026 को गुरुग्राम में आयोजित 17वीं वार्षिक आम बैठक में नये अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन किया। एमएफआईएन बोर्ड के शासी बोर्ड में चार नये सदस्यों को भी शामिल किया गया है। नये सदस्यों में नमरा फाइनेंस लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आलोक पटेल, क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणेश नारायणन, एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुदीप्त रॉय और स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकटेश कृष्णन शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित