नयी दिल्ली , अप्रैल 16 -- दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को स्पाइसजेट के टैक्सी कर रहे एक विमान का डैना अकासा के खड़े विमान के पिछले डैने से टकरा गया। हादसा हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर हुआ।

सूत्रों ने बताया कि स्पाइसजेट का बी-737-700 विमान (उड़ान संख्या एसजी-124) लेह से दिल्ली आया था। विमान लैंडिंग के बाद पार्किंग-बे में टैक्सी कर रहा था। दूसरी तरफ अकासा का बी-737 विमान पुश बैक के बाद एप्रन पर खड़ा था। उसे दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरनी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित