सहारनपुर , अक्टूबर 01 -- सहारनपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-709बी के किनारों पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की बिना अनुमति के कालोनियां, ढाबे, दुकानें और दूसरे संस्थान बना लिए गए हैं।
एनएचएआई के प्रबंधक सत्यम सेठ ने आज बताया कि रामपुर मनिहारान और नानोता क्षेत्र में श्रीमहावीर टाउनशिप, ट्रोनिका सिटी सेक्टर-7, होटल ब्लू स्टार, सत्या होटल, सिद्धार्थ एन्क्लेव, केशवपुरम, द्वारका ड्रीम सिटी, तीर्थ बालाधाम, इंडियन आयल पेट्रोल पंप, प्रेम सिटी, नभधारा गार्डन, सेक्टर-99 सोसायटी, पंजाबी ढाबा, आदित्य गार्डन सोसायटी, चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल, शाकुम्बरी विहार आदि अवैध संस्थानों को नोटिस दिए गए हैं।
साइट इंजीनियर सोनू सिंह ने कहा कि एनएचएआई ने सभी को चेतावनी दी कि बिना एनओसी के हाईवे से कनेक्टीविटी अथवा अनाधिकृत कट नहीं किए जा सकते। एनएचएआई ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करेगा।
थाना नांगल पुलिस में आठ ढाबा संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने आज बताया कि एनएचएआई के साइट इंजीनियर आकाश सिंह की तहरीर पर आठ ढाबा संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच कर मामले में कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित