नयी दिल्ली , मई 16 -- दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर वैट दर को 25 प्रतिशत से घटाकर सात प्रतिशत करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर वैट दर को 25 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह रियायती दर प्रारंभिक तौर पर छह महीने की अवधि के लिए लागू की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि मध्य एशिया में जारी तनाव की वजह से दुनिया भर में ईंधन के दाम आसमान बढ़ रहे हैं। दिल्ली सरकार का यह फैसला यात्रियों और एयरलाइन कंपनियों को कुछ राहत दे सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित