नयी दिल्ली , जून 22 -- बाहरी दिल्ली पुलिस ने सोमवार को ब्यूप्रेनोर्फिन टैबलेट की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर आरोपी राजेश गुप्ता (53) को गिरफ्तार किया और उसके पास से 150 ब्यूप्रेनोर्फिन टैबलेट भी बरामद की।
बाहरी जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विक्रम सिंह ने कहा कि नियमित गश्त पर निकली एक पुलिस टीम ने पॉलिथीन बैग ले जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करते देखा। टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से टैबलेट के अलावा 950 रुपये नकद बरामद हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित