जयपुर , जून 03 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लगने से हुई जनहानि को अत्यंत दुखद बताया है और कहा है कि उनकी संवदेनायें पीड़ित परिजनों के साथ हैं।
श्री शर्मा ने सोशल मीडिया पर कहा कि आग लगने से हुई दुर्घटना में जनहानि का समाचार बहुत पीड़ादायक है। उन्होंने कहा, " मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।"उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस हादसे को पीड़ादायक बताया है और कहा है कि दिल्ली में एक रेस्टोरेंट में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार बेहद तकलीफदेह है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित