नई दिल्ली , जून 7 -- राजधानी में बढ़ती पानी की किल्लत के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस ने शनिवार को प्रदेशभर में 'मटका फोड़' विरोध प्रदर्शन आयोजित किए। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में हुए इन प्रदर्शनों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लेकर दिल्ली सरकार और दिल्ली जल बोर्ड के खिलाफ नाराजगी जताई।
बुराड़ी स्थित दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय के बाहर आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुए श्री देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पानी संकट से निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच कई इलाकों में लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं, जबकि बार-बार बिजली कटौती और अन्य बुनियादी समस्याएं भी नागरिकों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित