नयी दिल्ली , अप्रैल 16 -- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रकिया को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम के हजारों शिक्षक दोहरी जिम्मेदारी निभाने के कारण मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। श्री यादव के अनुसार, एक ओर शिक्षकों पर स्कूलों में पढ़ाने की जिम्मेदारी है, वहीं दूसरी ओर उन्हें बीएलओ के रूप में घर-घर जाकर एसआईआर का काम करने का दबाव झेलना पड़ रहा है। इससे न केवल शिक्षकों का मानसिक संतुलन प्रभावित हो रहा है, बल्कि स्कूलों में पढ़ाई भी बाधित हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित