नयी दिल्ली , फरवरी 18 -- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा है कि आम आदमी पार्टी सरकार की तरह भाजपा की दिल्ली सरकार की निष्क्रियता के कारण दिल्ली हाईकोर्ट को जनवरी 2024 से खाली पड़े दिल्ली महिला आयोग के पदों पर कड़ी टिप्पणी करनी पड़ी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग की अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पद लंबे समय से रिक्त हैं, जिससे महिलाओं के उत्पीड़न और अधिकारों से जुड़े मामलों का समय पर निपटारा नहीं हो पा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित