चंडीगढ़ , अक्टूबर 30 -- दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली 'वोट बचाओ-देश बचाओ' महारैली को सफल बनाने के लिए हरियाणा कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त के मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में करनाल, पानीपत और सोनीपत में संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं।
बैठकों में संजय दत्त ने कहा कि लोकतंत्र संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा करना कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांवों और शहरों में जनसंपर्क बढ़ाकर अधिक से अधिक लोगों को महारैली में शामिल करने की अपील की।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव और मताधिकार की सुरक्षा लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ रैली की तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित