नयी दिल्ली , जुलाई 20 -- दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने सोमवार को अपनी नयी टीम की घोषणा कर दी।
श्री मल्होत्रा की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि राष्ट्रीय नेतृत्व से उचित विचार-विमर्श और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अनुमति मिलने के बाद दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारियों का घोषणा करने का निर्णय लिया गया है। श्री मल्होत्रा ने कई पुराने चेहरों पर एक बार फिर भरोसा जताया है, जबकि कुछ नेताओं को नयीं जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं।
दिल्ली भाजपा की नयी टीम में श्री विष्णु मित्तल को दोबारा प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए श्री मित्तल पर फिर से भरोसा जताया है। उनके साथ पार्षद योगिता सिंह को भी प्रदेश महामंत्री की अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसके अलावा श्री मोहन सिंह बिष्ट को भी प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।
वहीं, श्री संतोष ओझा को फिर से पार्टी के पूर्वांचल मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्वांचल क्षेत्र के मतदाताओं के बीच श्री ओझा सक्रियता के मद्देनजर उन्हें यह दायित्व दोबारा सौंपा है।
दिल्ली भाजपा ने पार्टी की नीतियों और गतिविधियों को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी श्री प्रवीण शंकर कपूर के कंधों पर सौंपी है। पार्टी ने उन्हें फिर से मीडिया प्रमुख नियुक्त किया है। वहीं शुभेंदु शेखर अवस्थी को मीडिया रिलेशन प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी है। श्री मल्होत्रा ने श्री रोहित चहल को प्रदेश मंत्री बनाया गया है और उन्हें संगठन को मजबूत करने और विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी है।
श्री मल्होत्रा की ओर से जारी सूची के अनुसार दिल्ली भाजपा की नयी टीम में 10 उपाध्यक्ष, तीन महासचिव और नौ सचिव शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित