वाराणसी , सितंबर 8 -- दिल्ली में हुए बिल्डिंग हादसे में जान गंवाने वाले चंदौली निवासी अभिषेक कुमार का मंगलवार को मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके पिता संतोष कुमार खरवार ने बेटे को मुखाग्नि दी।

परिजनों के अनुसार अभिषेक वर्ष 2025 से दिल्ली में रहकर बी.कॉम की पढ़ाई कर रहे थे और वह स्नातक के दूसरे वर्ष के छात्र थे। हादसे में उनकी मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। अभिषेक का शव वाराणसी पहुंचने के बाद अंतिम दर्शन के लिए परिजनों और परिचितों की भीड़ जुटी। इसके बाद गमगीन माहौल में मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

परिजनों ने हादसे पर दुख जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

परिजनों ने प्रशासन से हादसे के कारणों की जांच कर दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित