नयी दिल्ली , मार्च 05 -- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने होली के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये एक सख्त विशेष अभियान चलाया जिसमें कुल 4,929 चालान किये गये। इनमें से 1,204 शराब पीकर वाहन चलाने और 3,725 अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले मामले शामिल हैं।

विशेष अभियान के दौरान पश्चिमी क्षेत्र में 969 चालान, उत्तरी क्षेत्र में 760, पूर्वी क्षेत्र में 854, दक्षिणी क्षेत्र में 857 और मध्य क्षेत्र में 884 चालान किये गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित